सुगम वेब साइट बनाने के लिये कुछ तुरत-सुझाव
पूरे निर्देशों और जाँच-सूची के लिये:
www.w3.org/WAI
- छवियाँ एवं एनिमेशन: हर दृश्यात्मक वस्तु को समझाने के लिये alt एट्रिब्यूट का प्रयोग करें.
- छवि-नक़्शे (image maps): ग्राहकोन्मुख (client-side) map तत्व और हॉट-स्पॉट के लिये पाठ (text) का प्रयोग करें.
- बहु-मीडिया (multimedia): ध्वनि के लिये शीर्षक और प्रतिलेख (transcript), एवं दृश्य के लिये विवरण प्रदान करें.
- अतिपरपाठ (hypertext) कड़ियाँ: ऐसा पाठ लिखें जो सन्दर्भ-रहित पढ़ने पर भी समझ में आये. उदाहरण के लिये, "यहाँ क्लिक करें" से बचें.
- पृष्ठ संगठन: शीर्षकों, सूचियों और सुसंगत संगठन का प्रयोग करें. जहाँ तक संभव हो, रूप-रेखा और शैली के लिये CSS का प्रयोग करें.
- ग्राफ़ और सारणी: सारांश लिखें या longdesc एट्रिब्यूट का प्रयोग करें.
- स्क्रिप्ट, एप्लेट और प्लगिन: अगर क्रियाशील आकृतियाँ सुगम या उपलब्ध न हों तो वैकल्पिक पाठ प्रदान करें.
- फ़्रेम: noframes तत्व और अर्थपूर्ण शीर्षकों का प्रयोग करें.
- टेबल: ध्यान रखें कि पंक्ति-दर-पंक्ति पढ़ने में अर्थ कायम रहे. सारांश लिखें.
- अपना काम जाँचें. परखें. http://www.w3.org/TR/WCAG पर उपलब्ध औज़ारों, जाँच-सूचियों और निर्देशों का प्रयोग करें.
Copyright
© 1999 - 2001 W3C (MIT, INRIA,
Keio ), All Rights Reserved. W3C liability,
trademark,
document
use and software
licensing rules apply. Your interactions with this site are in accordance
with our public
and Member
privacy statements.