WEBVTT

00:00:02.200 --> 00:00:05.200 align:middle
नमस्कार! मेरा नाम शडी अबू-ज़हरा है।

00:00:05.400 --> 00:00:09.600 align:middle
मैं डब्लू3सी यानी वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम में अभिगम्यता कार्यनीति

00:00:09.800 --> 00:00:11.840 align:middle
एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ हूँ।

00:00:12.040 --> 00:00:15.360 align:middle
और आज मैं आप लोगों को वेब अभिगम्यता के बारे में बताना चाहूँगा।

00:00:15.560 --> 00:00:19.240 align:middle
वेब बहुत सारे लोगों के लिए उनके दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा है,

00:00:19.440 --> 00:00:21.080 align:middle
चाहें वे कार्य पर हों,

00:00:21.240 --> 00:00:22.840 align:middle
चाहें घर पर।

00:00:23.000 --> 00:00:24.880 align:middle
और चाहें सड़क पर।

00:00:25.080 --> 00:00:29.640 align:middle
वेब अभिग्यमता का मतलब है कि दिव्यांग लोग भी समान रूप से वेब का उपयोग कर सकते हैं।

00:00:29.840 --> 00:00:35.360 align:middle
उदाहरण के लिए, कोई ऐसा व्यक्ति जो टाइप करने के लिए अपने हाथों का उपयोग नहीं कर सकता है, वह माउथ स्टिक का उपयोग करता है।

00:00:35.560 --> 00:00:40.240 align:middle
या वह जो अच्छी तरह से सुन नहीं सकता है, वह वीडियो देखने के लिए कैप्शन का उपयोग करता है।

00:00:40.400 --> 00:00:45.800 align:middle
या वह जो अच्छी तरह से देख नहीं सकता, वह स्क्रीन पर जो लिखा है, उसे जोर से पढ़ने के लिए स्क्रीन रीडर का उपयोग करता है।

00:00:46.080 --> 00:00:48.480 align:middle
अभिगम्यता के कई सारे लाभ हैं।

00:00:48.760 --> 00:00:54.280 align:middle
उदाहरण के लिए, कैप्शन से सब को लाभ है, चाहें वह शोरगुल वाले वातावरण में हो या शांत वातावरण में।

00:00:54.440 --> 00:00:58.120 align:middle
और जहां चमक होती है, वहाँ अच्छा रंग अंतर बेहतर काम करता है।

00:00:58.280 --> 00:01:03.960 align:middle
साथ ही आयु संबंधी शारीरिक विकृति समस्याओं से जुझते लोग भी जैसे कि शारीरिक दक्षता कमी मे फायदे।

00:01:04.120 --> 00:01:09.120 align:middle
वास्तव में, बेहतर लेआउट और डिजाइन के साथ सबको बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव मिला है।

00:01:09.280 --> 00:01:14.760 align:middle
वेबसाइटों और अनुप्रयोगों के अंतर्निहित कोड में बहुत सारी अभिगम्यता बनाई जा सकती है।

00:01:15.000 --> 00:01:21.640 align:middle
डब्लू3सी से वेब प्रौद्योगिकियाँ, जैसे कि एचटीएमएल कई सारी अभिगम्यता सुविधाओं के लिए समर्थन प्रदान करता है।

00:01:23.120 --> 00:01:27.920 align:middle
उदाहरण के लिए, छवियों के लिए पाठ विकल्प प्रदान करने वाली सुविधाएँ,

00:01:28.480 --> 00:01:33.080 align:middle
जो स्क्रीन रीडरों द्वारा तेज पढ़ी जाती हैं तथा सर्च इंजनों द्वारा भी उपयोग होती हैं।

00:01:34.640 --> 00:01:39.400 align:middle
इसके अलावा शीर्षक, लेबल और अन्य कोड समर्थन अभिगम्यता

00:01:39.880 --> 00:01:42.680 align:middle
तथा समग्र रूप से गुणवत्ता में सुधार करता है।

00:01:43.320 --> 00:01:49.840 align:middle
विकी, सामग्री प्रबंधन प्रणालियाँ एवं कोड संपादक जैसे अच्छे संलेखन उपकरण

00:01:50.600 --> 00:01:56.760 align:middle
या तो स्वचालित रूप से या लेखक के इनपुट के आधार पर सुलभ कोड बनाने में सहायता करते हैं।

00:01:57.440 --> 00:02:04.480 align:middle
इसके अलावा, वेब ब्राउजरों, मीडिया प्लेयरों और ऐप्प को अभिगम्यता सुविधाओं को समर्थन करने की आवश्यकता है।

00:02:05.480 --> 00:02:09.600 align:middle
डब्लू3सी वेब को अभिगम बनाने में सहायता के लिए ऐसे मानक प्रदान करता है,

00:02:10.040 --> 00:02:13.920 align:middle
जो सरकारों तथा व्यवसायों द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं।

00:02:14.480 --> 00:02:19.880 align:middle
सबसे अच्छी तरह से ज्ञात वेब सामग्री अभिगम्यता दिशा-निर्देश - डब्लूसीएजी है।

00:02:20.680 --> 00:02:24.240 align:middle
डब्लूसीएजी आईएसओ मानक 40500 भी है,

00:02:24.600 --> 00:02:29.840 align:middle
और ईएन 301 549 नामक यूरोपी मानक द्वारा अपनाया गया है।

00:02:30.520 --> 00:02:33.360 align:middle
यह चार मुख्य सिद्धांतों पर आधारित है-

00:02:33.560 --> 00:02:39.920 align:middle
पहला, इंद्रियगोचर - उदाहरण के लिए, लोग सामग्री को देख सकते हैं या सुन सकते हैं।

00:02:40.880 --> 00:02:47.160 align:middle
दूसरा, व्यवहार्य - उदाहरण के लिए, ताकि लोग टाइप करके या आवाज़ द्वारा कंप्यूटर का उपयोग कर सकें।

00:02:48.000 --> 00:02:53.360 align:middle
तीसरा, बोधगम्य - उदाहरण के लिए, ताकि लोगों को समझ आए और भाषा सरल हो।

00:02:54.120 --> 00:02:58.600 align:middle
और चौथा, ठोस - ताकि लोग विभिन्न सहायक तकनीकों का उपयोग कर सकें।

00:02:59.360 --> 00:03:07.000 align:middle
डब्लूसीएजी के अलावा, डब्लू3सी संलेखन उपकरण अभिगम्यता दिशा-निर्देश - एटीएजी भी प्रदान करता है,

00:03:07.440 --> 00:03:12.840 align:middle
जो सामग्री प्रबंधन प्रणालियों, कोड संपादकों एवं अन्य सॉफ्टवेयर की आवश्यकताओं को निर्धारित करता है।

00:03:13.240 --> 00:03:16.880 align:middle
और उपयोगकर्ता एजेंट अभिगम्यता दिशा-निर्देश - यूएएजी,

00:03:17.160 --> 00:03:20.480 align:middle
वेब ब्राउजरों और मीडिया प्लेयरों की आवश्यकताओं को निर्धारित करता है।

00:03:21.000 --> 00:03:27.280 align:middle
लगभग एक बिलियन से अधिक लोग या पूरी जनसंख्या का 15-20% दिव्यांग हैं।

00:03:28.160 --> 00:03:31.880 align:middle
संयुक्त राष्ट्र विकलांग अधिकार कंवेंशन

00:03:32.040 --> 00:03:37.040 align:middle
मानव अधिकार के रूप में, वेब सहित जानकारी अभिगम को निर्धारित करता है।

00:03:38.800 --> 00:03:42.920 align:middle
विश्व के अधिकांश देशों ने इस संयुक्त राष्ट्र कंवेंशन को स्वीकृति दी है,

00:03:43.160 --> 00:03:46.960 align:middle
और कइयों ने बाध्यकारी नीतियों को भी अपनाया है।

00:03:48.040 --> 00:03:51.000 align:middle
फिर भी, किसी भी कानून और नियमों की परवाह किए बिना,

00:03:51.160 --> 00:03:56.000 align:middle
अभिगम्यता मानकों का कार्यान्वयन दिव्यांगों के लिए अनिवार्य,

00:03:56.160 --> 00:03:57.800 align:middle
और सभी के लिए उपयोगी है।

00:03:59.000 --> 00:04:05.880 align:middle
वेब अभिगम्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए w3.org/WAI पर जाएँ।
